Homeराज्यउत्तराखण्डटला बड़ा हादसा, पुष्प वर्षा के दौरान पॉलीथिन का टुकड़ा हेलीकॉप्टर की...

टला बड़ा हादसा, पुष्प वर्षा के दौरान पॉलीथिन का टुकड़ा हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों के पास जा पहुंचा।

हरिद्वार – शिव भक्त कावड़ियों के स्वागत के लिए उनके ऊपर पुष्प वर्षा करवाई गई। इस दौरान नारसन से लेकर हरिद्वार की हर की पैड़ी तक हेलीकॉप्टर के जरिये शिव भक्तों के ऊपर फूल डाले गये। जैसे ही हर की पैड़ी पर हेलीकॉप्टर पहुंचा वैसे ही पॉलीथिन का एक बड़ा टुकड़ा उड़कर हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों के पास जा पहुंचा। गनीमत ये रही की ये प्लास्टिक का टुकड़ा हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों से नहीं टकराया, अगर ऐसा होता तो कई भी बड़ा हादसा हो सकता था।

जिस वक्त हर की पैड़ी पर यह हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा कर रहा था उस वक्त नीचे लाखों की तादाद में शिव भक्त मौजूद थे। इसी बीच एक बड़ा पॉलीथिन का टुकड़ा हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों के पास तक जा पहुंचा। इस तरह की घटनाओं से पहले भी कई बड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन इस बात का ध्यान किसी ने नहीं दिया कि एक हाइट तक ही चॉपर को रखा जाए। जब ये पॉलीथिन हेलीकॉप्टर की पंखुड़ियों के पास पहुंची तब ये ये चॉपर काफी नीचे उड़ रहा था। कांवड़ियों के स्वागत में एक हल्की सी एक गलती शिव भक्तों की जान पर भारी पड़ सकती थी, गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। कांवड़ियों पर फूल बरसा रहे हेलीकॉप्टर से टकराने से बचा प्लास्टिक का टुकड़ा साथ ही इस एक घटना ने हर की पैड़ी में सफाई व्यवस्था की पोल भी खोल कर रख दी है। पॉलीथिन उड़ने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांवड़ मेले के दौरान भी हर की पैड़ी पर पॉलीथिन के साथ ही दूसरी समाग्री जमीन पर यहां वहां पड़ी हुई है, जो जमीन तो जमीन, आसमान में उड़ रहे हेलीकॉप्टर तक भी पहुंच जा रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि स्वागत में एक हल्की सी चूक शिव भक्तों की जान पर भारी पड़ सकती थी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular