Homeहेल्थटमाटर का जूस मेनोपॉज के दौरान, महिलाओं के लिए है वरदान

टमाटर का जूस मेनोपॉज के दौरान, महिलाओं के लिए है वरदान

 

टोक्यो मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के मुताबिक हर दिन टमाटर का एक ग्लास जूस रजोनिवृत्ति यानी कि मेनोपॉज़ के लक्षणों को कम करने में मददगार है.

शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर आठ हफ्तों तक दिन में दो बार 200 मिलिलीटर टमाटर के जूस का सेवन किया जाये तो तनाव, हॉट फ्लैश और उलझन जैसी मेनोपॉज़ से जुड़ी परेशानियां आधी हो जाती हैं . यही नहीं, ऐसे में आराम करने के दौरान महिलाओं की ज्यादा कैलोरी भी बर्न होती है.

एक अन्‍य शोध में माना गया है क‌ि महिलाओं में मेनोपॉज के बाद टमाटर का अधिक सेवन ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को कम करता है. टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, विटामिन, पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिससे इसमें में कोलेस्ट्रॉल को कम करने की क्षमता बढ़ जाती है.

 

 

 

टमाटर की खूबी है कि गर्म करने के बाद भी इसके विटामिन समाप्त नहीं होते हैं. न्यूजर्सी की रटगर यूनिवर्सिटी के शोध में माना गया है कि डाइट में अधिक टमाटर के सेवन से महिलाओं के हार्मोन्स पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और यह फैट्स और शुगर को न‌ियंत्रित करने में मदद करता है.

 

तो अगर आपको अपनी सेहत से प्यार है पर मोटापे से नहीं , तो आज से ही खाना शुरू कर दें टमाटर .

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments