Homeहेल्थज्‍यादातर महिलाओं में है आयरन की कमी

ज्‍यादातर महिलाओं में है आयरन की कमी

विश्व में प्रत्येक पांच में एक व्यक्ति आयरन की कमी से ग्रसित है, और गर्भवती महिलाओं में यह समस्या अधिक है। थायरॉइड विकार और आयरन की कमी गर्भवती महिलाओं में प्रसूति और भ्रूण जटिलताओं के साथ जुड़े हैं।

health

शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि आयरन की कमी से थायरॉइड विकार का जोखिम बढ़ जाता है और इसके साथ ही गर्भपात और समय पूर्व जन्म के जोखिमों के बढ़ने की भी संभावना होती है।

आयरन थायरॉइड पेरोक्सीडेस (टीपीओ-एबीएस) के सामान्य क्रियातंत्र के लिए जरूरी होता है। यह प्रोटीन थायरॉइड के सटीक क्रियातंत्र के लिए आवश्यक है।

गर्भवती महिलाओं को अपने बच्चे के मस्तिष्क के संपूर्ण विकास के लिए पर्याप्त हार्मोन की जरूरत होती है. खासकर पहले सत्र के दौरान यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि उस दौरान भ्रूण खुद अपनी थायरॉयड ग्रंथि विकसित करता है।

इस शोध के लिए अध्ययनकर्ताओं ने 1900 गर्भवती महिलाओं का आकलन किया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular