Homeराज्यउत्तराखण्डजिलाधिकारी व एसएसपी ने मतगणना स्थल पर पहुंच कर लिया व्यवस्थाओं का...

जिलाधिकारी व एसएसपी ने मतगणना स्थल पर पहुंच कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा।

हरिद्वार – हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ब्लॉक बहादराबाद में स्थित रोहालकी इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और एसएसपी योगेन्द्र सिंह रावत व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे हैं।

आपको बताते चलें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुए मतदान कि आज मतगणना सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ हो चुकी है जिसके लिए हरिद्वार पंचायत चुनाव की मतगणना आज, 280 टेबलों पर होगी वोटों की गिनती लगातार जारी।

जिले के छह ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के प्रत्याशियों के चयन के लिए मतदान हुआ था। मतगणना आज सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू कर दी गई थी।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा व्यवस्थाओं सहित अन्य सभी व्यवस्थाएं पहले से योजनाबद्ध तरीके से दुरुस्त कर दी गई है। जिसके चलते शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ और आज मतगणना का कार्य सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ कर दिया गया है।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 12 से 15 घंटों के भीतर ही चुनाव परिणाम की घोषणा करने की योजना के साथ आज मतगणना का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पहले की अपेक्षा टेबल की संख्या को अधिक संख्या में लगाया गया है। जिससे मतगणना का कार्य एक सीमित समय में किया जा सके। औचक निरीक्षण पर पहुंचे जिलाधिकारी ने मतगणना स्थल पर चल रहे मतगणना के कार्य का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी जांच व परखा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular