Homeराज्यउत्तराखण्डजिलाधिकारी ने हरेला कार्यक्रम के तहत फलदार पौधों का किया रोपण।

जिलाधिकारी ने हरेला कार्यक्रम के तहत फलदार पौधों का किया रोपण।

देहरादून – हरेला कार्यक्रम के तहत जनपद में वृक्षारोपण का कार्य निरंतर जारी है। गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ० विजय कुमार जोगदंडे ने जिला मुख्यालय कर अमकोटी गांव में फलदार पौध की प्रजाति दशहरी आम का रोपण किया। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर ग्रामीणों गदगद दिखे। उन्होंने कहा कि अमकोट के इस जगह पर विभिन्न प्रजाति के 250 से अधिक फलदार पौध का रोपण किया जाएगा।

इस दौरान जिलाधिकारी ने खुद फावड़ा उठा कर पौधों के लिए गड्ढे खोदने लग गए। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थानों पर उद्यान व कृषि की अपार संभावनाएं हैं। कहा कि लोगों को इसके लिए आगे आकर कार्य करना होगा, जिससे वह बेहतर आमदनी हांसिल कर सकेंगे।

जिलाधिकारी ने अमकोटी गांव में ग्रामीणों के साथ आम के पौधों का रोपण किया। कहा कि इन पौधों को बचाने के लिए नियमित रूप से देखरेख करें तथा उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगाएं। साथ ही जिलाधिकारी ने क्षेत्र को क्लस्टर के रूप में विकसित करने के लिए उद्यान विभाग को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान ग्रामीणों ने क्यार्क-अमकोटी मोटर मार्ग की जर्जर हालत व क्षेत्र में झूलते विद्युत तारों, मोटर मार्ग से गांव को पहुंच मार्ग की खराब स्थिति व गांव के सार्वजनिक मंदिर की आपदा से क्षतिग्रस्त दीवार का पुनर्निमाण कराने आदि समस्याओं पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से समस्याओं पर सकारात्मक कार्यवाही की बात कही।

क्षेत्र में उद्यानीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान क्यार्क को अनुकूल व उपयुक्त भूमि की जानकारी देने के लिए कहा है। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत आणी के अंतर्गत पैकेजिंग एवं ग्रेडिंग (पैक) हेतु उद्यान विभाग द्वारा चयनित भूमि का निरीक्षण भी किया। उद्यान विभाग द्वारा पूर्व चयनित भूमि के अत्यधिक ढाल होने के चलते जिलाधिकारी ने मार्ग के आसपास ही सुघम भूमि तलासने के निर्देश दिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular