Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड जिलाधिकारी के आदेश पर परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की संपत्ति...

जिलाधिकारी के आदेश पर परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की संपत्ति की गई कुर्क।

हरिद्वार – यूकेएसएसएससी परीक्षा घोटाले के मास्टरमाइंड हाकम सिंह की हरिद्वार में चिन्हित की गई संपत्ति को हरिद्वार जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार रेखा आर्या ने कुर्क कर दी है।

उत्तराखंड एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने हरिद्वार तहसीलदार को इस संपत्ति का रिसीवर नियुक्त किया था।

जिस पर तहसीलदार ने आज मौके पर पहुंच कर इस संपत्ति को कुर्क कर ली। प्रशासन की इस कार्रवाई से अन्य आरोपियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर नकेल कसने के क्रम में एक बार फिर प्रशासन ने एक बड़े नकल माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ की छानबीन में सामने आया था कि नकल माफिया हाकम सिंह ने परीक्षा घोटालों से प्रदेश भर में करोड़ों की जायदाद बनाई और हरिद्वार से लेकर देहरादून व उत्तरकाशी आदि जिलों में बेशकीमती संपत्तियां खरीदी है। जिसके बाद आरोपी पर शिकंजा कसने के लिए हाकम के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2