Homeअध्यात्मजानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे!

जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे!

मेष – वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। व्यापार में लाभ के स्रोतों में वृद्धि होगी। माता-पिता का प्रेम व स्नेह प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ- व्यापार में तरक्की और प्रापर्टी के सिलसिले में सौदा आपके पक्ष में होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन संतुष्टिप्रद रहेगा। प्रोमियों के लिए समय बेहतर है। संतान आज्ञा में रहेगी।

मिथुन – मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। अनावश्यक खर्चें हो सकते हैं। नौकरी में काम की अधिकता रहेगी। परिवार के साथ घूमने जाने की योजना बन सकती है। मन तनाव मुक्त रहेगा।

कर्क – मन अनुचित कार्यों की ओर भागेगा। प्रेमियों के बीच अचानक दूरी बढ़ सकती है। बनते कामों में रुकावट महसूस करेंगे। कहीं से रुका पैसा प्राप्त होने से तनाव व चिंता कम होगी। सेहत का ध्यान रखें।

सिंह –  जीवन साथी को उपहार देकर प्रसन्ना करेंगे। घर परिवार में सुख शांति रहेगी। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव हो सकता है। परिश्रम व आत्मविश्वास सफलता की ओर ले जाएंगे। निवेश ना करें।

कन्या – उलझनों व समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। गाड़ी सावधानीपर्वूक चलाएं। खर्चों पर नियंत्रण ना रखने से परेशानी में पड़ सकते हैं। परिवारजनों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में तरक्की हो सकती है।

तुला- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पेयजल पर ध्यान दे अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। छोटी-छोटी बात पर उलझना ठीक नहीं है। संतान की शिक्षा पर व्यय से चिंता हो सकती है।

वृश्चिक- काम व परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। जीवन-व्यापन के नए स्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। प्रापर्टी के लिए मित्रों से सलाह लेकर कदम उठा सकते हैं।

धनु – किसी से किया गया वादा आज निभाएंगे। परिवार में संतान के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी। घरेलू बजट बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। निवेश लाभदायक।

मकर- आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नया कारोबार शुरू करने के अवसर मिलेंगे। प्रेम के मामले में सावधानी बरते। अपनी प्रिय के गुम या चोरी होने का डर रहेगा। सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

कुंभ – जीवन साथी की तरफ से प्रेम की अभिव्यक्ति को महसूस करेंगे। परिवार का वातावरण सुखद रहेगा। कारोबार में कुछ भी जोखिम उठाना सही नहीं होगा। बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय गुजारेंगे।

मीन – अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। व्यापार में लाभ के योग बने हुए हैं। संतान की शिक्षा संबंधी समस्या का समाधान होगा। पत्नी का सहयोग मिलेगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular