Thursday, February 26, 2026
Home अजब गजब जानिए : एक ही मंडप पर दूल्हे ने अपनी दो प्रेमिकाओं के...

जानिए : एक ही मंडप पर दूल्हे ने अपनी दो प्रेमिकाओं के एक-साथ क्यों की शादी!

हिन्दू धर्म में पुरुष हो या महिला जीवन में एक ही शादी कर सकता है। हाँ यह बात अलग है कि तलाक होने के बाद पुरुष-महिलाए अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर सकते कर सकती है। लेकिन इस शादी में एक युवक ने एक ही मंडप में दो अपनी दो प्रेमिकाओ से एक-साथ शादी की है। जिन्हें वह अलग-अलग समय भगाकर लाया था। जबकि पहली प्रेमिका से उसको दो बच्चे भी हैं।

एक बेबसाइट के मुताबिक रतु नाम के युवक को तीन साल पहले पास के गांव की शर्मिला से प्यार हो गया था। और एक मेले से वह उसे भगाकर अपने घर ले आया था। दोनों बिना शादी किए साथ में रहने लगे। इस दौरान उन्हें दो बच्चे भी हो गए। लेकिन इसी बीच रतु की ज़िन्दगी में दूसरी लड़की भी आ गई।

अपनी पहली प्रेमिका से अफेयर के तीन साल बाद एक शादी में रतु की मुलाकात पड़ोस के ही गांव की शर्मिला से हुई। फिर क्या था शर्मिला को देखते ही दिलफेक रतु को उससे भी प्यार हो गया। इसके बाद उसने पूरी कहानी पहली प्रेमिका शर्मिला को सुनाई। शर्मिला की रजामंदी के बाद वह दूसरी प्रेमिका शर्मिला को भी घर ले आया। रतु ने उसे अपनी दूसरी पत्नी की तरह रखा। रतु की दोनों पत्नियों को एक-दूसरे से कोई समस्या नहीं है। दोनों बहनों की तरह एक साथ रहती हैं।

रतु पहली शर्मिला के साथ तीन साल से और दूसरी के साथ पिछले एक साल से बिना शादी के रह रहा था। बिना शादी के रहने के कारण आदिवासी समाज ने उसका हुक्का-पानी बंद कर दिया था, जिसके चलते वो समाज के किसी कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाता था। समाज के दबाव के चलते उसने शादी करने का फैसला किया और अपनी दोनों प्रेमिकाओं से एक साथ एक ही मंडप में शादी कर ली।

आदिवासी समाज ने तो अपनी परंपरा के अनुसार, इस अनोखी शादी को मान्यता दे दी है, लेकिन मुद्दा कानूनी मान्यता का है। कानून के जानकार कहते हैं कि अधिसूचित क्षेत्रों में स्थानीय परंपराओं मे इस तरह के विवाह को मान्यता है, लेकिन कानूनी मान्यता नहीं दी जा सकती। ऐसे में यदि सभी राजी हैं तो कानून चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2