Homeअध्यात्मजानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन!

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन!

मेष (Aries) :आज आप कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे। नए संपर्क कार्य क्षेत्र में सफलता दिलवाएंगे। आप किसी बात से मन ही मन डर रहे हैं। वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। रुके कार्य पूरे होंगे। विलासिता के सामानों पर खर्च बढ़ेगा। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें।

वृषभ (Taurus) :आज परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। ऑफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्य हाथ में लेंगे। उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। अपनी इच्छा के विपरित कार्य होने से क्रोध की अधिकता रहेगी। जोखिम के कार्यों को न करें।

मिथुन (Gemini)  :आज हरेक विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। नौकरी- व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे अथवा विदेश में बसने वाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझकर करें।

कर्क (Cancer)  :आज बौद्धिक-तार्किक विचार विनिमय के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने का आयोजन हो सकता है। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आपका मन खुश रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा।

सिंह (Leo) : आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। संतों का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है। राजीनीति से जुड़ें लोगों को पद मिल सकता है। पारिवारिक माहौल यथावत रहेगा। प्रशासन से जुड़े लोग अधिक व्यस्त रहेंगे। अपरिचित व्यक्तियों पर विश्वास नहीं करें। बिगड़े संबंधों में सुधार आएगा तथा पुराने कार्य बनने से उत्साह एवं प्रसन्नता में वृद्धि होगी। लम्बे वक़्त से चली आ रही बीमारी से निजात पा सकते हैं।

कन्या (Virgo) :आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। मौज-शौक के साधन, उत्तम आभूषण और वाहन की खरीदारी करेंगे। मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में समय व्यतीत होगा। इसके साथ ही विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ रोमांचक मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। भागीदारी में लाभ होगा। पर्यटन की भी संभावना है।

तुला (Libra)  :आज आपको बेकाबू क्रोध पर लगाम रखना होगा अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। अत्यधिक खर्च से आर्थिक तंगी अनुभव करेंगे। पारिवारिक सदस्य और ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मनमुटाव या विवाद के प्रसंग बनेंगे, जिसके कारण मन खिन्न रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio) :आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। कानूनन न फंसे, इसका ध्यान जरूर रखें। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिता लेंगे।

धनु (Sagittarius)  :आज कोई खास व्यक्ति करीब आने की कोशिश करेगा परंतु सीमाओं में रहकर आगे बढ़ें। आत्मचिंतन से समस्याओं का हल खोजें। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी। ऐसी हर चीज से परहेज करें जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो।

मकर (Capricorn) :आज  व्यवसाय के क्षेत्र में आपको लाभ, मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आग, पानी और वाहन दुर्घटना से संभलकर रहें। कार्यभार से थकान अनुभव होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों।

कुंभ (Aquarius) :आज ऑफिस के बोझ से निजात मिलेगी। कार्यों को शांत वातावरण में निपटाने से राहत मिलेगी। पर्सनैलिटी में सुधार लाने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तीर्थ यात्रा की भी संभावना है।

मीन (Pisces)  : आज कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार में विकास के साथ-साथ आय भी बढ़ेगी। नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख-संतोष की अनुभूति होगी। जीवनसाथी, संतान और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। संतानों के शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद सुलझाने का सही समय है। ऑफिस में संभलकर रहें वरना मुसीबत मोल ले सकते हैं। मुद्दों पर स्पष्टता से समस्या सुलझेगी। जो लोग कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular