Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों की बढाई मुश्किलें,...

उत्तराखंड में हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों की बढाई मुश्किलें, आज होगी सीजन की सबसे सर्द रात!

उत्तराखंड में पिछले दिनों से हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने लोगों का जीना दुस्वार कर दिया है, ठंडी हवाओं और लगातार गिरते पारे के चलते अब तापमान में लगातार गिरावट होती जा रही है। ठंडी हवाओं और लगातार गिरते पारे के चलते राजधानी दून समेत प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भीषण ठंड पड़ रही है। हरिद्वार में ठंड से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पिछले तीन दिन में जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या सात हो गई है।
चार धामों में से एक बद्रीनाथ धाम की जहाँ ठण्ड इतनी ज्यादा हो गयी है की नालों में बहता पानी जहाँ का तहां थम गया है इन दिनों भगवान् बद्रीनाथ के कपाट बंद है और यहाँ किसी का आना जाना नहीं हो पता है. वंही केदारनाथ धाम में 6 इंच ताजा बर्फ जमा हो गई। कड़ाके की ठंड के बीच पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हुए। केदारनाथ में शाम तक तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 
ये तस्वीर उत्तराखंड में मशहूर पर्यटन स्थल औली की हैं जहाँ नए वर्ष के आगमन पर बर्फ़बारी के साथ ही कड़ाके की हाड़ कंपकंपा देने वाली सर्दी शुरू हो गयी है जहाँ औली के उपरी जगहों पर जमकर बर्फ़बारी हुई वही अब बर्फ़बारी निचली जगहों पर आफत बन रही है मौसम वैज्ञानिकों ने साफ कर दिया है कि अभी प्रदेश में 10 तारीख तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा जबकि अगले 48 घंटे तक निचले इलाकों में कोहरे की जबरदस्त मार देखने के लिए मिल सकती है,
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular