Homeहेल्थजरूर Try करे.. पेट की चर्बी गायब हो जाएगी!!

जरूर Try करे.. पेट की चर्बी गायब हो जाएगी!!

honey

आपकी अच्छी सेहत की निशानी आपकी फिट बॉडी भी होती है। अगर बॉडी अपने शेप में है, तो न सिर्फ आप आकर्षक दिखेंगे, बल्कि कई बीमारियों से बच जाएंगे, क्योंकि बॉडी शेप में होने का मतलब होता है कि आपके शरीर में एक्स्ट्रा फैट यानी मोटापा नहीं है। लेकिन अफसोस, हर किसी को ऐसी बॉडी नसीब नहीं होती। आजकल ज्यादातर लोग अपने बैली फैट यानी तोंद को लेकर परेशान रहते हैं। पेट पर फैट बहुत जल्दी चढ़ जाता है जिससे आपका पेट बाहर निकल आता है। ये आपके लुक को पूरी तरह से बिगाड़ देता है। पेट की चर्बी को कम करने के लिए जरूरी है कि आप वर्कआउट करें और डायट पर भी ध्यान दें। लेकिन इनके बावजूद अगर आपका बैली फैट कम नहीं हो रहा, या आप चाहते हैं कि जल्द से जल्द ये कम हो जाए तो आप शहद की मदद ले सकते हैं। शहद बिना किसी साइड इफेक्ट के आपके पेट की चर्बी गलाएगा। आप शहद का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। हम यहां आपको 5 तरीकों के बारे में बता रहे हैं।

 गर्म पानी में शहद मिलाकर पियें

ये तरीका सबसे ज्यादा आज़माया जाने लगा है। जो लोग अपना वज़न कम करना चाहते हैं वो गुनगुने या हल्के गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं। बहुत से लोग इसमें नींबू भी डाल लेते हैं, जिससे ये और अच्छा असर दिखाता है। शहद और नींबू वाले इस गर्म पानी को पीने का सबसे अच्छा वक्त सुबह ख़ाली पेट है। अगर आप वर्कआउट करते हैं और साथ में ये भी पीने लगेंगे तो बहुत जल्दी आपके पेट की चर्बी कम होने लगेगी।

दूध में शहद डालकर

अगर आप दूध पीते हैं तो उसमें चीनी भी डालते ही होंगे। अगर आप अपने बढ़ते हुए पेट से परेशान हैं तो दूध में चीनी की जगह शहद डालकर पियें। याद रखें, उबले हुए दूध में ही शहद डालकर पियें, क्योंकि इसकी कैलोरी बहुत ज्यादा नहीं होती। ज्यादा नहीं एक से दो चम्मच शहद आपके दूध को काफी मीठा बना देगी, साथ ही शहद आपके पेट की चर्बी को कम करने में मदद भी करेगी।

ओट्स में शहद डालकर

वज़न घटाने के इच्छुक लोगों में इन दिनों नाश्ते में ओट्स खाने की आदत काफी बढ़ गई है। ओट्स वज़न घटाने में काफी मदद करते हैं क्योंकि ये हाई फाइबर और लो कैलोरी होते हैं। लेकिन अगर आप ओट्स में शहद डालकर खाएंगे, तो आपको इसका दुगना फायदा होगा। ये आपके लिए एक हेल्दी नाश्ता तो है ही, साथ ही पेट कम करने में भी आपकी काफी मदद कर सकता है। तो अगर आप अपनी बढ़ती तोंद से परेशान हैं, तो तुरंत अपने नाश्ते के मेनू में ओट्स-शहद को शामिल कर लें।

ब्राउन ब्रेड और शहद

ब्राउन-ब्रेड और शहद एक ऐसा कॉम्बीनेशन है जो आपका पेट भी भर देगा और आपको बहुत कम कैलोरी भी देगा। ब्राउन ब्रेड पर शहद की एक लेयर लगाकर खाने से आप अपने बैली फैट को भी काफी हद तक कम कर पाएंगे। आप इसे नाश्ते में ले सकते हैं या फिर डिनर में। डिनर के लिए ये अच्छा विकल्प है, अगर आप कुछ हल्का खाना चाह रहे हैं।

 खाने में शहद

अगर आप सलाद बनाकर खाते हैं तो ड्रैसिंग में शहद को डाला जा सकता है। इसके अलावा खाना बनाते हुए भी आप ऑयल की जगह शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी ग्रेवी शहद का टच पाकर और ज्यादा टेस्टी हो जाएगी। ये आपका वज़न भी घटाएगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular