HomeUncategorizedजयललिता पूरी तरह से ठीक, जल्द घर लौटेंगी: AIADMK

जयललिता पूरी तरह से ठीक, जल्द घर लौटेंगी: AIADMK

jaylalita_1

चेन्नई: तमिलनाडु में जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके ने कहा है कि पिछले एक महीने पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री जयललिता अब पूरी तरह से ठीक है और जल्द ही घर लौटेंगी.

अन्नाद्रमुक की प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने कहा, ‘‘अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों और विशेषज्ञों की निगरानी में अम्मा (जयललिता) के स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ है और वह घर लौटेंगी.’’ उन्होंने कहा कि जनसेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाली जयललिता चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार ‘‘आराम कर रही हैं.’’

सरस्वती ने कहा, ‘‘ वह पूरी तरह ठीक हैं और जल्द घर आएंगी. उनके स्वास्थ्य को लेकर ईश्वर उनके साथ है.’’ मुख्यमंत्री को बुखार की शिकायत के बाद 22 सितंबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

लंदन से आए एक चिकित्सा विशेषज्ञ और दिल्ली एम्स के तीन डॉक्टरों की टीम ने भी जयललिता का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिनका श्वसन संबंधी संक्रमण का उपचार चल रहा है. इस बीच, अन्नाद्रमुक के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता एचवी हांडे ने भी विश्वास व्यक्त किया कि जयललिता जल्द घर लौटेंगी.

हांडे अपोलो अस्पताल गए. उन्होंने कहा कि उन्होंने डॉक्टरों और लोकसभा उपाध्यक्ष एम थंबुदुरई से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि उन्हें सूचित किया गया कि ‘पैसिव फिजियोथेरेपिस्ट’ जयललिता की अच्छी देखरेख कर रहे हैं.

हांडे एमजी रामचंद्रन नीत अन्नाद्रमुक सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि वह एक सप्ताह या 10 दिन में घर लौटेंगी.’’ इस बीच, पार्टी कार्यकर्ताओं और जयललिता के समर्थक राज्य के मंदिरों, गिरजाघरों और मस्जिदों में विशेष प्रार्थना कार्यक्रम कर रहे हैं और अपनी नेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular