जब राहुल के एक फोन ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को चौंका दिया था!

नई दिल्ली;  गुजरात के राजकोट में व्यापारियों से मुखातिब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें बताया कि जब उन्होंने पहली बार नोटबंदी की घोषणा के बारे में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बताया, तो वह उस वक्त 20 सेकेंड के लिए सदमें में ही चले गए थे। यह वाक्या तब का है जब पीएम नरेन्द्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी।
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम द्वारा नोटबंदी की घोषणा के महज दो मिनट बाद ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को फोन किया। लेकिन मनमोहन सिंह को इस अहम आर्थिक घटनाक्रम की जानकारी नहीं थी। राहुल ने उन्हें 500 और 1000 रुपये के नोट को अवैध घोषित करने की पीएम की घोषणा से अवगत कराया। राहुल ने बताया कि ‘दूसरी तरफ फोन पर पूरा सन्नाटा था, मैंने कई बार हेलो बोला, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। 20 सेकेंड के बाद मनमोहन सिंह ने कहा ‘मैं उस झटके से उबर रहा हूं जो आपने अभी हमें बताया।’ इसके बाद मनमोहन सिंह बोले, ‘इन लोगों ने ये क्या कर दिया। ये एक आपराधिक कृत्य है।’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here