Homeअध्यात्मआज है दुर्गा अष्टमी, राशि अनुसार ही करें ये उपाय!

आज है दुर्गा अष्टमी, राशि अनुसार ही करें ये उपाय!

आज गुरुवार के साथ -साथ दुर्गा अष्टमी भी है, इसलिए बड़ा ही शुभ संयोग बन रहा है। ऐसे में जातक अगर माथे पर हल्दी का तिलक लगाकर घर से निकलते हैं तो उन्हें कारोबार और करियर में उन्नति जरूर मिलेगी।
मां के इन तीन स्वरूपों की पूजा है जरूरी.
नवरात्री स्पेशल
आज महा अष्टमी के दिन कम से कम तीन कन्याओं की पूजा जरूर करें। मान्यताओं के अनुसार कन्याओं का पूजन करने और उन्हें भोजन करवाने से करियर अच्छा होगा, धन दौलत का वरदान मिलेगा।
दरअसल, हिन्दू धर्म के अनुसार नवरात्र में नौ कन्याओं को पूजने का नियम बताया गया है। अगर समय पर नौ नहीं मिल पा रही हों तो कम से कम तीन कन्याओं का पूजन जरूर तो करना ही चाहिए। तीन कन्याओं को मां दुर्गा, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती मानकर पूजा की जाती है। यह विशेष फलदायी होता है। इससे करियर में आगे बढ़ने का आर्शीवाद तो मिलता ही है और घर में कभी धन की कमी भी नहीं होती ।
मां की कृपा के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय-
मेष राशि- कन्याओं को पीला रुमाल 11 रुपये की दक्षिणा दें।
वृषभ राशि– कन्याओं को गुलाबी वस्त्र और 21 रुपये दक्षिणा दें।
मिथुन राशि– कन्याओं को एक गुड़िया और 14 रुपये की दक्षिणा दें।
कर्क राशि- कन्याओं को सफेद रुमाल 25 रुपये की दक्षिणा दें।
सिंह राशि- कन्याओं को गुलाबी वस्त्र और 21 रुपये दक्षिणा दें।
कन्या राशि- कन्याओं को एक कहानी की किताब और 23 रुपये की दक्षिणा दें।
तुला राशि- कन्याओं को सफेद वस्त्र और 21 रुपये की दक्षिणा दें।
वृश्चिक राशि- कन्याओं को एक गुड़िया और 25 रुपये दक्षिणा दें।
धनु राशि- कन्याओं को पेन पेंसिल, कोई खिलौना और 14 रुपये की दक्षिणा दें।
मकर राशि- कन्याओं को बर्तन सेट और 11 रुपये की दक्षिणा दें।
कुम्भ राशि– कन्याओं को नीला वस्त्र और 21 रुपये दक्षिणा दें।
मीन राशि- कन्याओं को एक गुड़िया और 25 रुपये की दक्षिणा दें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular