Homeराज्यउत्तराखण्डछोटी दिवाली के मौके पर बदरीनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, ...

छोटी दिवाली के मौके पर बदरीनाथ धाम पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, दिया दो करोड़ का दान……

देहरादून- छोटी दिवाली पर उद्योगपति मुकेश अंबानी बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने 15 मिनट तक यहां भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी की भी पूजा कर आशीर्वाद लिया। बदरीनाथ में पूजा के बाद वे केदारनाथ धाम दर्शन के लिए रवाना हो गए। अंबानी ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर को दो करोड़ रुपये का दान दिया। मुकेश अंबानी हेलीकॉप्टर से सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।

 बता दें कि मुकेश अंबानी की भगवान बदरी विशाल में अगाध आस्था है। वे हर साल यहां आकर दर्शन करते हैं। बीते मई में भी वे यहां आए थे और गीता पाठ किया था। यही नहीं बदरी-केदार धाम में चंदन और केसर के लिए दो करोड़ रुपए बीकेटीसी को भेंट दिए थे। वे हर साल चंदन के लिए रकम भेंट करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने बदरी-केदार में चंदन की कमी न हो इसके लिए उन्होंने कर्नाटक में पांच बीघा जमीन पर बदरीश धीरुभाई अंबानी चंदन वाटिका स्थापित करने पर सहमति दी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular