Homeराज्यउत्तराखण्डचिवस रीगल की बोतल में रॉयल स्टैग, पकड़ा गया जखीरा, आरोपी फरार।

चिवस रीगल की बोतल में रॉयल स्टैग, पकड़ा गया जखीरा, आरोपी फरार।

देहरादून – देहरादून में आबकारी विभाग ने एक मकान से शराब का जखीरा पकड़ा है। मौके से तकरीबन ₹4000 रुपए की चिवस रीगल स्कॉच की इस बोतल में 400 रुपए की रॉयल स्टैग की शराब भरकर बेची जा रही थी। आबकारी विभाग को जब इसकी भनक लगी तो सहस्त्रधारा क्रॉसिंग के पास छापेमारी कर एक मकान से पूरा जखीरा पकड़ा।

जहां से आबकारी की टीम ने 150 पेटी शराब बरामद की। इसके अलावा मौके से महंगे ब्रांड की खाली और भरी हुई बोतलों के साथ उत्तराखंड आबकारी के मोनोग्राम भी जब्त किए।
जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि सहस्त्रधारा रोड क्षेत्र में एक जायसवाल नाम का व्यक्ति हरियाणा से शराब लाकर बेच रहा है। इस जानकारी के आधार पर एक मकान में छापा मारा गया। टीम को छापे के दौरान भारी मात्रा में खाली और भरी हुई बोतलें पड़ी मिली। टीम के अंदर आने से पहले ही यहां से लोग भाग निकले।

अधिकारी ने बताया कि दीपक जायसवाल नाम के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।  वह मौके से फरार हो गया और जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। दीपक के खिलाफ पहले के मामलों को भी खंगाला जा रहा है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular