Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में दिख रहा खासा उत्साह, पंजीकरण का...

चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में दिख रहा खासा उत्साह, पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार।

देहरादून – चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 27 लाख पार कर गया है। केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 9.54 लाख से तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है, जबकि अब तक चारोंधाम में छह लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं।

संयुक्त निदेशक पर्यटन याेगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए 22 फरवरी से 10 मई तक 27 लाख से अधिक तीर्थयात्री पंजीकरण कर चुके हैं। फिलहाल, खराब मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए पंजीकरण किए जा रहे हैं। 22 अप्रैल से 10 मई तक चारोंधाम में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या छह लाख से अधिक हो गई है।

अब तक चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण

धाम             पंजीकरण

केदारनाथ      953933

बदरीनाथ        802291

गंगोत्री            489927

यमुनोत्री        441585

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments