Homeराज्यउत्तराखण्डचारधाम के हर तीर्थ यात्री के सुरक्षा के मद्देनज़र होगा ऑनलाइन और...

चारधाम के हर तीर्थ यात्री के सुरक्षा के मद्देनज़र होगा ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण…

देहरादून- कोविड महामारी की चौथी लहर नहीं आई तो चार धाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित होगी… इस बार पर्यटन विभाग की ओर से चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से खास इंतजाम किए जा रहे हैं…यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री और उनके वाहनों का पूरा रिकॉर्ड लिया जाएगा… इसके लिए आनलाइन के साथ ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी, पंजीकरण के लिए विभाग ने मोबाइल एप और वेबसाइट तैयार की तैयार की है… जिससे यात्रियों और वाहनों की लोकेशन ट्रेस की जाएगी… पिछले दो साल में कोरोना महामारी के प्रतिबंधों से चार धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा प्रभावित रही… जिससे पर्यटन उद्योग से जुड़े कारोबारियों को बड़ा आर्थिक झटका लगा था… विशेषज्ञों की ओर से कोविड की चौथी लहर आने की संभावनाएं जताई जा रही है… यदि चौथी लहर नहीं आई तो चार धाम यात्रा कोविड से पहले की भांति पूरी क्षमता के साथ संचालित हो सकती है… इस बार चार धाम व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए यात्री सुविधाओं का विस्तार किया गया है…

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular