देहरादून – चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 17 लाख 92 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, जीएमवीएन गेस्ट हाउसों में 10 करोड़ 56 लाख से अधिक की बुकिंग हो चुकी है। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर मंत्री सतपाल महाराज ने शुभकामनाएं दी हैं।

महाराज ने कहा कि केदारनाथ में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। 18 फरवरी से शुरू हुए पंजीकरण के तहत अभी तक 17 लाख 92 हजार 904 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।


