Tuesday, March 3, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड घर से लापता तीन बच्चों के शव नदी में मिले, एसडीआरएफ और...

घर से लापता तीन बच्चों के शव नदी में मिले, एसडीआरएफ और पुलिस ने बच्चों के शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

पौड़ी – संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता तीन बच्चों के शव नदी में मिले। खोह नदी में 3 बच्चों के शव मिलने से  क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने खोह नदी से तीनों बच्चों के शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। पुलिस ने तीनो बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बच्चों की मौत की खबर के बाद उनके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं। पुलिस के द्वारा बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे स्कूटी से 9 सितंबर को सुबह 5 बजे घर से निकले थे और देर शाम तक भी घर नहीं लौटे थे। परिजनों के द्वारा देर शाम तक काफी खोजबीन की गई लेकिन बच्चों का कहीं पता नही चला। 10 सितंबर को पुलिस ने तीनो बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कर उनकी खोज बीन शुरू की लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चल पाया। 12 सितंबर को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि राष्ट्रीय राजमार्ग 534 पर कोटद्वार दुगड्डा के बीच खोह नदी में तीन बच्चों के शव पड़े हुए है।

पुलिस ने तीनो बच्चो की शिनाख्त गोबिंद नगर कोटद्वार निवासी आर्यन 16, नमो 13, रौनक 14 रूप में की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2