Homeराज्यउत्तराखण्डघर बैठे ले सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों का अपॉइंटमेंट !

घर बैठे ले सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों का अपॉइंटमेंट !

प्रदेशवासियों के लिए यह अच्छी खबर है अब आपको घर बैठे-बैठे सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का अपॉइमेंट मिल जाएगा। प्रदेश में एम्स समेत 34 सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शुरू कर दी है जिसका फायदा हजारो लोगो को मिलेगा जिसमे मरीज घर बैठे अगले दिन के लिए अपना अपॉइमेंट का पर्चा बना सकेंगे

सरकारी अस्पतालों में पहले मरीजों को पर्ची बनाने के लिए लम्बी लम्बी लाइन में लगना पड़ता था कई बार तो दूर-दराज़ से आए मरीजों को देर हो जाती थी जिस कारण उनका पर्चा नहीं बन पाता था और वो डॉक्टर को दिखाए बिना उसे घर लौटना पड़ता था लेकिन अब घर से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ओपीडी में सीधे डॉक्टर के पास पहुंचेंगे।इसका यह फायदा होगा की मरीज की पर्ची समेत सभी रिकॉर्ड कंप्यूटर में सुरक्षित रहेंगे,यही नहीं आने वाले समय में पैथोलॉजी लैब,ब्लर्ड बैंक,व अन्य काउंटर भी ऑनलाइन होने जा रहे है स्वास्थ महानिर्देशक डॉक्टर डीएस रावत  की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का लाभ सीधे मरीजों को मिलेगा।उनके मुताबिक इस काम में एनआईसी सहयोग कर रही है और अगले चरण में अन्य जनपदों को भी इससे जोड़ा जाएगा      
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular