वैसे तो भ्रूण का लिंग परीक्षण हमारे देश में क़ानूनी अपराध है | परन्तु कुछ घरेलु नुसखे ऐसे है जिनसे हम पता लगा सकते है की माँ की कोख में लड़का है या लड़की | आइये जानते है कुछ टिप्स |

पेट का आकार- जी हां, हमारे देश में एक पुरानी मान्यता है कि मां के पेट के आकार से आसानी से पता लगाया जा सकता है कि होनेवाला बच्चा लड़का है या लड़की। अगर आपका पेट आगे की तरफ निकला हुआ है तो हो सकता है कि आपके पेट में बेटा हो। जबकि दूसरी तरफ अगर आपका पेट गोल सुदृढ़ और बड़ा दिखायी पड़ता है तो हो सकता है कि आपके घर एक नन्हीं राजकुमारी आनेवाली है।

बच्चे का लात मारना- पेट में लात मारते ही हैं। लेकिन बच्चा कितनी बार और कहां लात मारता है इससे पता लगाया जा सकता है कि बच्चा लड़की है या लड़का। जी हां, ऐसा कहा जाता है कि पेट में रहते हुए बच्चा अगर पसली के पास लात मारे तो वह लड़की है। जबकि पेट के निचले हिस्से में लात मारे तो ऐसा माना जाएगा कि होनेवाला बच्चा लड़का है।

मूड स्विंग- जर्नल साइकोलॉजी एंड बिहेवियर में छपी एक स्टडी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि वो महिलाएं जिन्हें प्रेगनेंसी के पहले ट्राइमेस्टर (पहली तिमाही) के दौरान किसी विशेष बात और दूसरी-तीसरी तिमाही में हर बात पर दुख या पछतावा महसूस हो, तो ऐसा कहा जाता है कि होनेवाला बच्चा लड़का होगा। जबकि पेट में लड़की होने पर मां मिली-जुली भावनाएं महसूस करती हैं। वैसे इससे एक बात का तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि पुरुष हर बात के लिए बेचैन क्यों रहते हैं।

ब्रेस्ट साइज में बदलाव- प्रेगनेंसी के दौरान आपके ब्रेस्ट्स में भी कई बदलाव होते हैं। अगर आपके ब्रेस्ट अपने आकार से भारी, मज़बूत और बड़े महसूस हों तो आपको एक बेटी होनेवाली है और अगर आपके ब्रेस्ट्स में कोई विशेष बदलाव नहीं होता तो हो सकता है कि आपको एक बेटा होनेवाला है।

चुनिंदा चीजें खाना– क्या आपको दिनभर मिठाई और आईसक्रीम खाने का मन करता है? तो तय है कि आप एक लड़की को जन्म देनेवाली हैं। दरअसल लड़कियां अच्छी और मीठी चीजों से बनती हैं। लेकिन अगर आपको मसालेदार चीजें खाने का मन हो तो समझ जाइए कि आपके घर में एक छोटे नवाब आने वाले हैं|

खाने से नफरत- क्या आपने कभी सोचा है जहां प्रेगनेंसी के दौरान बहुत-सी महिलाएं बहुत ज़्यादा खाना खाती हैं वहीं कुछ को खाने से नफरत क्यों होने लगती है! दरअसल यह बदलाव बच्चे के जेंडर पर भी निर्भर करता है। जी हां, एक स्टडी के अनुसार जिन मांओं को खाने से नफरत या खाना खाने के बाद उल्टी की शिकायत बहुत अधिक होती है उनका होनेवाला बच्चा लड़का होता है। एक स्टडी के अनुसार मां के शरीर को एक नर भ्रूण को अधिक सुरक्षा प्रदान करनी पड़ती है क्योंकि नर भ्रूण मादा भ्रूण से अधिक असुरक्षित है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here