देहरादून- राजधानी दून के थानो क्षेत्र में घर में लगे पेड पर चढ़े 11 फीट लंबे अजगर को देखकर लोगों में हडकंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड दिया गया। जानकारी के अनुसार कालूवाला में यह अजगर एक घर में लगे पेड के ऊपर बैठा धूप सेक रहा था, अचानक घरवालों की नजर जब इस पर पडी तो उन्होनें आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। क्षेत्र में अब तक कई अजगर देखे जाने से स्थानीय लोग भयभीत हैं अब तक दो अजगरों को इस क्षेत्र से रेस्क्यू किया जा चुका है। लोगों द्वारा पेड पर बैठे अजगर की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू टीम द्वारा कडी मशक्कत के बाद जैसे तैसे पेड पर चढ़े इस अजगर को रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। रेस्क्यू टीम द्वारा इस अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड दिया गया।



