Homeराज्यउत्तराखण्डसीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन्वेस्टर समिट को लेकर अन्तर्राष्टीय क्रिकेट स्टेडियम...

सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इन्वेस्टर समिट को लेकर अन्तर्राष्टीय क्रिकेट स्टेडियम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए यह निर्देश……..

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज अन्तर्राष्टीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट की अन्तिम तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सम्बन्धित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय व सुव्यवस्थित पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निवेशकों व प्रतिभागियों के सहयोग, सुविधा व सहायता हेतु सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबन्द की जाए। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों को उद्योगो के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने का परिणाम है कि बड़ी संख्या में उद्यमी राज्य में निवेश के इच्छुक है। निवेशकों द्वारा राज्य में नए उद्योगों की स्थापना व पुराने व स्थानीय उद्यमों के विस्तार से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर खुलेंगे व पलायन पर प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट ऐतिहासिक है। हमारे पास लगातार निवेशक आ रहे हंै। पंजीकरण निरन्तर बढ़ते जा रहे हैं। यह निवेश राज्य के विकास व प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव मनीषा पंवार समेत प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अधिकारी मौजूद रहे।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular