उत्तराखंड़{टिहरी}- देवप्रयाग के बछेली खाल मे एक अल्टो 800 कार गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार से। जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि, तीन लोग गंभीर रूप से घायल है।आस पास के लोगों ने आनन-फानन में इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव और घायल लोगों को बाहर निकाला। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।