देहरादून/डोईवाला – क्षेत्र में गन्ना सेंटर को बंद करने के संबंध मे आज कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमण्डल डोईवाला शुगर मिल के अधिशासी निदेशक से मिले और प्रतिनिधिमंडल द्वारा मांग करी गई कि मिल प्रशासन द्वारा डोईवाला शुगर मिल के अंतर्गत आने वाले कुछ गन्ना सेंटरों को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है और इस निर्णय को मिल प्रशासन से वापस लेने की मांग की है।
पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि इस निर्णय से किसानों और मिल प्रशासन दोनों को परेशानी होगी और विवाद की स्थिति पैदा होगी और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा जो कि सही नहीं हैl
उन्होंने कहा कि हम मांग करते हैं कि पूर्व की तरह ही व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिल प्रशासन से पराई सत्र शुरू होने से पहले मिल नवीनीकरण का कार्य भी पुरा करने का अनुरोध किया जिससे की गन्ना पेराई सत्र के दौरान मिल बार बार बन्द ना होl