Homeराज्यउत्तराखण्डगणेश गोदियाल ने संभाली प्रदेश कांग्रेस की कमान,पार्टी आलाकमान का जताया आभार...

गणेश गोदियाल ने संभाली प्रदेश कांग्रेस की कमान,पार्टी आलाकमान का जताया आभार…

देहरादून-सोमवार प्रीतम सिंह के बतौर नेता प्रतिपक्ष पदभार ग्रहण करने  के बाद, आज गणेश गोदियाल ने भी बतौर अध्यक्ष पदभार ग्रहण कर उत्तराखंड में कांग्रेस की कमान संभाल ली है.गोदियाल आज हरीश रावत के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे,जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया.और नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल को कांग्रेस नेताओं ने अपने कंधों पर उठाकर मंच पर पहुंचाया.

इस दौरान कांग्रेस भवन में 2022 में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी पार्टी कार्यकर्ता नारेबाज़ी करते नजर आए.हरीश और प्रीतम दोनों खेमों के कार्यकर्ता अपने-अपने नेता के नारे लगाते हुए दिखे.इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जमकर जुबानी बहस हुई.इस बीच मंच संचालन कर रहे जोत सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को केवल कांग्रेस पार्टी जिंदा बाद के नारे लगाने के निर्देश दिए.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उनकी नई टीम को बधाई दी .

हरीश रावत ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर जो जिम्मदारिया राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सौंपी है उसके लिए वह सोनिया और राहुल का आभार व्यक्त करते है.सावन के महीने में गणेश का नाम लेना शुभ होता है.और राष्ट्रीय हाईकमान ने सावन के महीने में गणेश को उत्तराखंड कांग्रेस की जिम्मेदारी सौंपी है.जो सब को साथ लेकर चलेंगे ऐसी उन्हें पूरी उम्मीद है

इस दौरान आम आदमी पार्टी पर भी हरीश रावत ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 7 साल से ज्यादा दिल्ली में आप पार्टी की सरकार को हो गए है जिन्होंने एक मेडिकल कालेज भी दिल्ली में नही खोला.जबकि कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड में ढाई साल 2 मेडिकल कालेज खोले

केजरीवाल की सरकार ने एक नया फ्लाई ओवर दिल्ली में नही बनाया जबकि उनकी सरकार ने उत्तराखंड में कई फ्लाईओवर बनाए.दिल्ली में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कोई योजना शूरू नही की.जबकि उत्तराखंड में उनकी सरकार ने कई पेयजल योजना शुरू की.एक गारंटी कार्ड आप पार्टी भरा रही है.जबकि उत्तराखंड में सबसे सस्ती बिजली है.उन्होंने एक साल पहले फ्री बिजली देने की घोषणा की,आप पार्टी ने उत्तराखंड को समझा नहीं है.उत्तराखंड गाड गदेरा धार खाल का राज्य है जिसे आप पार्टी नही समझ सकती है.

इस दौरान हरीश रावत ने देवेंद्र यादव से किया वादा 2022 में सत्ता में लाने का वादा भी किया.हरीश रावत ने कहा  2027 का वादा नहीं कर सकता उम्र ज्यादा है,लेकिन 2022 में सत्ता लाने का वादा है.हरीश रावत ने कहा मेरा जीवन खुली किताब की तरह हैं.केदारनाथ में दैवीय आपदा का जो घाव था उस घाव को डेढ़ साल में भर दिया.इस दौरान हरीश रावत ने भाजपा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार को जब सत्ता मिली उस समय राजस्व वृद्धि थी.वह देश मे कर्नाटक के बाद दूसरे ने नम्बर पर थी,लेकिन आज राजस्व वृद्धि घट गई.आज उत्तराखंडियत घायल है,इस लिए उत्तराखंडियत को बचाना है.भू कानून को लेकर भी हरदा ने हमला बोला उन्होंने कहा कि सरकार ने  उत्तराखंड में जितनी जमीन है उतनी खरीदनी की इजाज़त दे दी.उन्होंने कहा कि लोगों की जमीन खतरे में है.हरदा ने कहा कि केंद्र सरकार से जोर-शोर के साथ लड़ूंगा.वन विभाग की जमीन वापस लेने के लिए लड़ूंगा.इस दौरान हरीश रावत ने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि उन्होंने 32 हजार लोंगो को रोजगार दिया 18 हजार पदों के लिए अधियाचन जारी किया.प्रदेश सरकार कहती है 7 लाख से ज्यादा रोजगार दिए जो आश्चर्य पैदा करता है.नए मुख्यमंत्री 22 हजार रोजगार देने की बात कर रहें है.2200 लोगों को नए मुख्यमंत्री रोजगार दे दे बड़ी बात हैउन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर एक साल की भीतर सभी खाली पदों को भर दिया जाएगावहीं पार्टी की कमान संभालने गणेश गोदियाल ने भी नई जिम्मेदारी देने पर पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया.

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular