Homeराज्यउत्तर प्रदेशखेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने युवा कल्याण अधिकारियों एवं ब्लाक आर्गेनाइजरों...

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने युवा कल्याण अधिकारियों एवं ब्लाक आर्गेनाइजरों की प्रशिक्षण कराने के दिए निर्देश….

उ0प्र0 सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि युवा कल्याण अधिकारियों एवं ब्लाक आर्गनाइजरों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें। जिले में भी कार्यरत अधिकारियों के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की मंशा, खेलो इण्डिया के अनुरूप प्रदेश से उत्कृष्ट खिलाड़ी तैयार करने की है।
मंत्री उपेन्द्र उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि जिले में वितरित होने वाले खेल प्रोत्साहन सामग्री का वितरण युवा कल्याण अधिकारी क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में करें। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वितरण कार्यक्रम आयोजित नहीं हुए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रोत्साहन सामग्री का वितरण शीघ्र से शीघ्र सुनिश्चित करें, जिसको इसका लाभ खिलाडियों को मिल सके।
मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि गांवों में बनने वाले युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल के मानकों पर विचार करें। प्र्रत्येक 2000 की आबादी पर एक मंगल दल का गठन होना चाहिए, जिससे अधिक से अधिक संख्या मे खिलाड़ियों को मौका मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल की क्षेत्रवार प्रतियोगिता होनी चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री जी ने भी कहा है कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश में निरन्तर होने चाहिए, इससे खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा के साथ उत्साह बढ़ता है। उन्होंने प्रदेश को 6 क्षेत्रों यथा गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, झांसी, मेरठ, आगरा में बांटकर ऐसे आयोजन करने के लिए विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular