Homeराज्यउत्तराखण्डखुशखबरी:- नए साल पर सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगी यह यह...

खुशखबरी:- नए साल पर सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, मिलेगी यह यह सुविधाये…..

देहरादून- नए साल में प्रदेश की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी। दरअसल, प्रदेश में पहली पैनिक बटन वाली इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल सफल होने के बाद अब परिवहन निगम इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी में है। निगम दून-मसूरी व हल्द्वानी-नैनीताल रूट पर 25-25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगा।

परिवहन निगम दून-मसूरी रूट पर नौ अक्टूबर से एक महीने के लिए पैनिक बटन वाली एक इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल कर रहा था। इस ट्रायल में बस तकनीकी रूप से सफल बताई गई है। यह बस यात्रियों के लिए तो सुविधाजनक है ही, साथ ही पर्यावरण के लिए भी अनुकूल है। बस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन की सेवा उपलब्ध है। बस सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, ऑटो गियर, ऑटोमेटिक स्लाइडिंग डोर सिस्टम समेत कई अन्य आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यही सब वजह हैं कि परिवहन निगम इस बस के संचालन को लेकर खासा उत्साहित है। इसे निगम बसों के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। यही वजह है कि अब निगम इसको लेकर और देरी नहीं करना चाहता।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular