Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड मे मौसम ले रहा है करवट, मैदानी ईलाको मे बारिश तो...

उत्तराखंड मे मौसम ले रहा है करवट, मैदानी ईलाको मे बारिश तो पहाड़ी ईलाको मे बर्फबारी के आसार………..

देहरादून- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में बारिश होगी और पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार की सुबह से पर्वतीय क्षेत्रों में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ आदि में बादल छाए रहे। वहीं, मैदानी क्षेत्र में देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंह नगर, रुड़की में सुबह कोहरे के बाद धूप निकल गई। हालांकि यहां भी आसमान में हल्के बादल हैं। वहीं, कोटद्वार में सुबह के समय हल्की बारिश हुई। इससे सर्दी बढ़ गई।

मौसम विभाग के अनुसार, दून, मसूरी समेत मैदानी जिलों में बारिश हो सकती है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश व ऊंचे पहाड़ों में हिमपात हो होने की संभावना है। मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ों में पारा तीन से चार डिग्री व मैदानों में दो से तीन डिग्री गिर सकता है। खासकर बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के अलावा हर्षिल, औली, गोमुख एवं कुमाऊं की ऊंची चोटियों पर बारिश के साथ हिमपात हो सकता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular