Homeब्रेकिंग न्यूज़खुशखबरी:आज से बचत खाते से हर हफ्ते निकाल सकेंगे 50 हजार, 13...

खुशखबरी:आज से बचत खाते से हर हफ्ते निकाल सकेंगे 50 हजार, 13 मार्च से मनचाही निकासी

आज से आप बचत खाते से हर हफ्ते 50 हजार रुपये निकाले जा सकेंगे. फिलहाल यह सीमा 24 हजार रुपए साप्ताहिक है. रिजर्व बैंक ने 8 फरवरी को ही इसकी घोषणा की थी. जोकि आज से लागू हो रहा है. RBI के मुताबिक, यह सीमा भी केवल 13 मार्च तक लागू रहेगी. इसके बाद बचत खाते से पैसे निकालने को लेकर कोई सीमा नहीं होगी. ध्यान दें कि जो भी रकम आप एटीएम (ATM) से निकालते हैं, वह भी सेविंग खाते से निकासी में गिनी जाती है.

इसके साथ ही आरबीआई ने कहा था कि 3 सप्ताह बाद यानि 13 मार्च को होली के दिन से बचत खातों से निकासी पर नोटबंदी के बाद लगाई गई सभी सीमाएं समाप्त कर दी जाएंगी. यानि 13 मार्च से आप अपने बचत खातों से मनमर्जी की रकम निकाल सकेंगे.

आपको बता दें कि चालू खातों, ओवरड्राफ्ट और कैश क्रैडिट खातों से निकासी की सीमा 30 जनवरी को ही हटा ली गई थी. एटीएम से निकासी की सीमा भी 1 फरवरी से समाप्त कर दी गई थी, लेकिन बचत खातों पर 24 हजार रुपए साप्ताहिक की सीमा बरकरार रहने की वजह से एटीएम पर भी सीमा जारी थी. अब ये होगा कि अगर आपका एटीएम एक दिन में 50 हज़ार की निकासी की अनुमति देता है तो आप एक दिन में 50 हज़ार निकाल सकते हैं.

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular