Homeब्रेकिंग न्यूज़खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर से बापू आउट, मोदी इन!

खादी ग्रामोद्योग के कैलेंडर से बापू आउट, मोदी इन!

Narendra-Modi-Khadi-620x400-580x395

नई दिल्ली।खादी ग्राम उद्योग हर साल अपना कैंलेडर निकालता है और साल 2017 का कैलेंडर भी निकाला है. लेकिन इस बार का कैलेंडर सुर्खियों में है, क्योंकि यहां से गांधी जी की तस्वीर गायब है और उनकी जगह पीएम मोदी की तस्वीर है.

खादी ग्रामोउद्योग के कैलेंडर में महात्मा गांधी की जगह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फोटो लगाए जाने पर केंद्रीय सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने सफाई दी है। कलराज के मुताबिक उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि केलेंडर में पीएम मोदी का फोटो कैसे आया। मुझे ये जानकारी खबरों के जरिए मिली है। हालांकि, उन्होंने पूरे मामले की जानकारी के बाद इस पर कुछ कहने की बात कही।

कलराज के मुताबिक महात्मा गांधी हमारे लिए पूज्य हैं और कोई सवाल ही नहीं खड़ा होता अन्य किसी को उनका स्थान लेने का।

केजरीवाल का निशाना

खादी ग्राम उद्योग के कैलेंडर पर पीएम मोदी की तस्वीर को लेकर केजरीवाल ने निशाना साधा. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ”गांधी बनने के लिए कई जन्मों की तपस्या करनी पड़ती है. चरख़ा कातने की ऐक्टिंग करने से कोई गांधी नहीं बन जाता, बल्कि उपहास का पात्र बनता है.”

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular