Homeराज्यउत्तर प्रदेशक्यों भावुक हुए कोविंद ?

क्यों भावुक हुए कोविंद ?

दिल्ली की बारिश ने भावुक कर दिया देश के 14वें राष्ट्रपति को, राष्ट्रपति चुने जाने के बाद सभी को धन्यवाद देते हुए भावुक हो गए कोविंद ।

दिल्ली की बारिश ने उनके बचपन की यादे ताजा कर दी, अपने बचपन को याद करते हुए उन्होंने कहा, “बारिश का यह मौसम मुझे बचपन के उन दिनों की याद दिलाता है जब अपने पैतृक गांव में रहते थे, घर कच्चा था, मिट्टी की दीवारे , तेज बारिश के समय फूस की बनी छत बरसात का पानी नहीं रोक पाती थी, सब भाई-बहन कमरे की दीवार के सहारे खड़े होकर इंतजार करते थे कि बारिश कब बंद हो’ । साथ ही किसान, मजदूर और गरीब को याद करते हुए कहा की,” देश में कितने ही रामनाथ कोविंद होंगे, जो इस समय बारिश में भीग रहे होंगे, खेती कर रहे होंगे, या फिर कहीं मजदूरी कर रहे होंगे । दो वक़्त का भोजन जुटाने के लिए कहीं पसीना बहा रहे होंगे, आज मुझे उनसे कहना है कि परौंख गांव का रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में उन्हीं का प्रतिनिधि बनकर जा रहा है”, अपनी जीत को कोविंद ने गरीबो की जीत बताई ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular