Homeहेल्थक्यों खाना चाहिए पुरुषों को हर सुबह चने , गिनाते हैं कुछ...

क्यों खाना चाहिए पुरुषों को हर सुबह चने , गिनाते हैं कुछ बेहतरीन फायदे :

 

चने को गरीबो का बादाम भी कहा जाता है।यह बादाम जैसे महंगे ड्राय फ्रूट्स से भी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। मुट्ठीभर देशी चना पोषक तत्‍वों से भरा होता है। भीगे चने में प्रोटीन, फाइबर, मिनरल और विटामिन्स बहुत ज्‍यादा होते हैं जो कि कई बीमारियों से बचाने के साथ-साथ कई तरह की शारीरिक समस्‍या को दूर कर आपको हेल्‍दी रखते हैं। रात भर चनों को पानी में भीगे रहने दें। सुबह चने को पानी से निकालकर अच्छे से चबा-चबाकर खाएं। चाहें तो चने का पानी भी छानकर पी सकते हैं। इससे फायदा दोगुना हो जाएगा।


1 ताकत और उर्जा
भीगा चना रोज खाने से आपको ताकत मिलती है साथ ही उर्जा का बहुत अच्‍छा श्रोत है इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती है। शरीर की कमजोरी दूर होती है, बीमारियां कोसो दूर रहती हैं।


2 कब्‍ज का दुश्‍मन
जो लोग कब्‍ज की समस्‍या से जूझ रहे होते हैं उन्‍हें चने का सेवन जरूर करना चाहिए क्‍योंकि चने में फाइबर की मात्रा बहुत ज्‍यादा होती है जो पेट को साफ करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

3 शुक्राणुओं को बढ़ाता है
एक चम्‍मच चीनी के साथ अगर भिगा चाना खाया जाए तो मर्दों के शुक्राणुओं में तेजी से वृद्धि होती है।

4 प्रजनन क्षमता में वृद्धि
शहद के साथ एक मुट्ठी चना खाने से पुरूषों की प्रजनन क्षमता में इजाफा होता है। इससे सेक्‍सुअल लाइफ हेल्‍दी रहती है।

5 यूरिन संबंधी समस्‍या
प्रतिदिन गुड़ के साथ चना खाने के यूरिन संबंधी समस्‍या दूर होती है। बार-बार पेशाब लगने की समस्‍या से निजात मिलती है। इसके अलावा पाइल्‍स की प्रॉब्‍लम दूर होती है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular