Homeराज्यउत्तराखण्डक्यों और किस मुद्दे को लेकर हुई उत्तराखंड के दो मंत्रियो के...

क्यों और किस मुद्दे को लेकर हुई उत्तराखंड के दो मंत्रियो के बीच झड़प,पढ़िए पूरी खबर

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह और सतपाल महाराज के बीच सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में जमकर बहसबाजी हुई है सूत्रों के मुताबिक मंदिरों के व्यवस्थापन के लिए प्राधिकरण के गठन संबंधी सतपाल महाराज के प्रस्ताव से हरक सिंह खासे नाराज थे और उन्होंने इसका विरोध किया।

केदारनाथ विकास प्राधिकरण के गठन को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और वन मंत्री हरक सिंह रावत के बीच जमकर नोकझोक हुई है सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के बदरीनाथ व केदारनाथ समेत तमाम महत्वपूर्ण मंदिरों के व्यवस्थापन के लिए प्राधिकरण के गठन का प्रस्ताव पेश किया। वर्तमान में बद्री-केदार मंदिर समिति गढवाल के अधिकांश मंदिरों का व्यवस्थापन करती है। इस मंदिर समिंति को त्रिवेन्द्र सिंह की सरकार ने बर्खास्त कर दिया था जो हाल ही में हाईकोर्ट के आदेश पर बहाल हो चुकी है। इस समिंति में कांग्रेस के सदस्यों का दबदबा है। सूत्रों का कहना है कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज नहीं चाहते कि भाजपा के शासनकाल में मंदिरों की देखरेख की जिम्मेदारी ऐसी समिति संभाले जिसके अधिकांश सदस्य कांग्रेसी हो। इस कारण उन्होंने कैबिनेट की बैठक में सभी मंदिरों के लिए प्राधिकरण के गठन का सुझाव दिया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का तर्क यह था कि कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मंदिरों की देखरेख के लिए प्राधिकरण बनाने की मांग की थी। सतपाल महाराज के इस प्रस्ताव पर वन मंत्री हरक सिंह रावत भड़क गये। उन्होंने इस प्रस्ताव का जमकर विरोध किया और वह सतपाल महाराज से उलझ गए हालांकि बहस के दौरान किसी असंसदीय भाषा का इस्तेमाल नहीं हुआ पर इससे साफ लगा कि हरक सिंह की नाराजगी की वजह कुछ और है। वह अपनी नाराजगी प्रकट करने के लिए कोई बहाना चाहते थे। क्योंकि सतपाल महाराज ने सिर्फ प्रस्ताव रखा है। अभी इस पर कानून नहीं बना है। सूत्रों का कहना है कि गढ़वाल का सर्वमान्य नेता बनने की होड़ में हरक सिंह और सतपाल महाराज एक दूसरे से टकरा रहे हैं। हलाकि दोनों ही मंत्री अब किसी भी तरह के विवाद से पलड़ा झाड़ रहे है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular