HomeUncategorizedक्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे , जानिए!

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे , जानिए!

मेष  : आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। भौतिक साधनों के प्रति झुकाव अधिक होने से उनमें वृद्धि हो सकती है। किसी भी वजह से अगर आपकी मेहनत कम हो जाए तो उसका असर जिंदगी की कई चीजों पर आ जाता है। हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। आपके काम आसानी से पूरे होने लगेंगे। आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ  : आज आप सच्ची लगन से दिन में कोई भी काम करेंगे तो उसमें सफलता निश्चित रूप से मिलेगी । आज आपको धन लाभ होने के पुरे पुरे योग बनते नजर आ रहे है। आज आप जो भी कार्य करे अपने दिमाग से सोच समझ कर करे दिल की कम सुने तो अच्छा रहेगा।

मिथुन :  आज रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। बाहर के खाने-पीने से बचें। जरूरत होने पर फलों का प्रयोग करें। आप कुछ नया करने पर ध्यान लगाएं। वाहन चलाते समय अकस्मात न हो जाए इसका ध्यान रखिएगा। आज नये कामकाज में जीवनसाथी की सलाह से आगे बढ़ें।

कर्क : आज अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। मन में चिंता और व्याकुलता रह सकती है। सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेगा। रिश्तेदार आपके दुःख में भागीदार बनेंगे। जीवनसाथी से बिना पूछे योजना ना बनाएं वरना उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है।

सिंह  :  आज आपको अधिक कार्य प्राप्त होंगे। सच के साथ बने रहें झूठ से बचें। माँ के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती हैं। आज आपके परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि से बड़ी समस्या का भी हल निकाल लेंगे।

कन्या : आज गुप्त भय से भय हो सकता है। आज आप न्याय एवं सिद्धांतों को प्राथमिकता देंगे। घमण्डी व्यक्तियों से सावधान रहें। जीवनसाथी का साथ आपके भाग्य को चमकाएगा। मन पर चिंता का भार रहेगा। पारिवारिक वातावरण कलुषित हो सकता है।

तुला : आज आपको आज आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में भी लाभ होने की संभावना है। आज पसंदीदा खाना खाकर आपको सुख मिलेगा। नौकरी में और अधिक परिश्रम करें। मित्रो के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। काम में लापरवाही न बरतें नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक : आज आपके भावनाओं में बहने की उम्मीद थोड़ी ज्यादा है। बातचीत में सावधानी रखें। लापरवाही से नुकसान होगा। विरोधी खुलकर विरोध करेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगे। योजना अनुसार कार्य करेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मानसिक रूप से आनंदित रहेंगे।

धनु : आज चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। घर वालों के साथ मिलकर कुछ अलग और रोमांचक किया जाना चाहिए। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आप संतुष्ट रहेंगे किंतु फिर भी अपने अंतिम निर्णय पर कोई विचार कर ले। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है।

मकर  : आज आपको शुभ समाचार मिलेंगे। सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा। आपका साथी आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा फिर भी अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा। रोमांस के लिए अच्छा दिन है। दिन के शुरुआती समय में बड़े फायदे का कोई काम या सौदा आपके सामने आ सकता है।

कुंभ  : आज क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में किसी की आलोचना न करें। चाहे आपकी बात कितनी भी सही क्यों न हो। जो भी समस्या हैं, उससे निपटने का रास्ता आज आपको मिलेगा। अपने मनमौजी बर्ताव पर काबू रखें, क्योंकि यह आपकी दोस्ती को बर्बाद कर सकता है।

मीन  : आज कोई नजदीकी दोस्त आपका साथ देगा। यह दोस्त आपका जीवनसाथी या भाई बहन भी हो सकते हैं। किसी नवीन वस्तु की खरीददारी होगी। आज आप नए अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। यात्रा सम्बन्धी कार्यक्रम में नए सिरे से बदलाव कर सकते हैं। अपने जीवन पर नियंत्रण रखें और और सब के कहने या कुछ करने की कोई भी परवाह ना करें।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular