Homeअध्यात्मक्या कहता है आज का राशिफल

क्या कहता है आज का राशिफल

imagesमेष:- प्रोफेशनल लाइफ  के लिए दिन शुभ है। नौकरी और बिजनेस, दोनों में आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में पद, स्थिति से लाभान्वित हो पाएंगे। कार्य में प्रगति, उत्साह रहेगा।योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत।

वृष:- बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे।आर्थिक मामलों में लोभ, प्रलोभन से बचें। परिवार की समस्याएं हल होंगी।कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।

मिथुन:- अचानक धन लाभ से बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। प्रोफेशनल रिलेशन मजबूत होंगे।भेंट, उपहार की प्राप्ति होगी। वाणी पर संयम रखें। व्यापार अच्छा चलेगा।कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करेंगे। धार्मिक यात्रा संभव।

कर्क:- अधिकारियों से सहयोग नहीं मिलने से परेशान रहेंगे। तनाव और बढ़ सकता है।उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।आय से अधिक व्यय संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता अधिक।

सिंह:-  नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति के योग हैं। पैसा सोच-समझ कर निवेश करें।अपरिचित व्यक्तियों के सहयोग से आत्मविश्वास का संचार होगा। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा।परिवार के साथ घुमने-फिरने का मन। व्यवहार में मधुरता।

कन्या:- बिजनेस और नौकरी का रुका हुआ पैसा मिलने से आप खुश हो सकते हैं। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे।सत्संग का लाभ मिलेगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से यात्रा हो सकती है।कार्यों में उत्साह बढ़ेगा। ज्ञानवर्धक विषयों में रुचि।

तुला:- बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बनेंगी और ऑफिस में भी नए प्लान से आगे बढ़ेंगे।नौकरी में अधिकारी प्रसन्नता दर्शाएंगे। हितकारक व्यक्तियों से भेंट होगी। संबंधों में सुधार की संभावना है।मन की बात परिवार से कहने की इच्छा। कुछ समस्याओं का समाधान प्राप्त।

वृश्चिक:- मानसिक संतुलन रखें, आज आपकी प्रोफेशनल लाइफ  भी ठीक रहेगी। आर्थिक नजरिए से भी फायदा होगा।सतर्कता एवं सावधानीपूर्वक व्यापारिक योजनाओं को अंजाम दें। लापरवाही से काम नहीं करें।अनावश्यक कार्यों में समय नष्ट न करें। अधिकारी वर्ग से मतभेद संभव।

धनु:- बिजनेस में पैसा रुक सकता है। सावधानी से निवेश करें। कार्यक्षेत्र में कामकाज ज्यादा होने से परेशान रहेंगे।लाभकारी निवेश बढ़ेगा। बड़े एवं प्रतिष्ठित लोगों से संबंधों का लाभ मिल सकेगा।बातचीत से पारिवारिक समस्या का समाधान। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।

मकर:- प्रोफेशन के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। धन लाभ होगा साथ ही खर्चा भी बढ़ेगा।व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। यात्रा न करें।संतान के कार्यों पर ध्यान दे सकेंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ:- नौकरीपेशा लोग धैर्य से काम लें। ऑफिस में किसी से फालतू विवाद न करें। निवेश के लिए समय ठीक-ठीक है।स्थायी संपत्ति, क्रय-विक्रय से लाभ की संभावना है। इच्छाशक्ति का लाभ मिलेगा।मान-सम्मान में वृद्धि। सिद्धांत व नीति से चलना पसंद करेंगे।

मीन:- कार्यक्षेत्र और बिजनेस में भी अच्छा फायदा होगा। काम में मन लगेगा।व्यापार-व्यवसाय में अनुभव, निवेश में सफलता मिलेगी। व्यर्थ खींचतान में नुकसान संभव है।काम-काज में मन कम लगेगा। जरूरी कामों को पूरा करने में कुछ कठिनाई भी रहेगी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular