Wednesday, February 25, 2026
Home राज्य उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना में उड़ रही बेरोजगारों की मजाक : अजय कौशिक

कौशल विकास योजना में उड़ रही बेरोजगारों की मजाक : अजय कौशिक


देहरादून । पुरुष अधिकार संरक्षण फोरम के अध्यक्ष अजय कौशिक मानते हैं कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत राज्य के बेरोजगारों से किस प्रकार का मजाक किया जा रहा है। इसकी बानगी भारत सरकार के कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रलय द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर ही लगाया जा सकता है।
प्रेस क्लब में मंगलवार को पत्रकार वार्ता करते पुरूष अधिकार संरक्षण फोरम के अध्यक्ष अजय कौशिक द्वारा कही गयी। उन्होने बताया कि भारत सरकार के कौशल विकास एंव उद्यमिता मंत्रलय से फोरम ने तीन बिन्दुओं पर सूचनाएं मांगी गयी थी। जिसमें उत्तराखण्ड राज्य में इस योजना के तहत कितने व्यक्तियों को प्रशिक्षण व कितनों को रोजगार दिया गया इसका विवरण मांगा गया था। उन्होने बताया कि मंत्रलय द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तराखण्ड के 12 जिलों में 2 मई 2018 तक 30263 उम्मीदवारों का प्रशिक्षित किया गया है तथा प्रत्येक जिले में प्रशिक्षित उम्मीदवारों को अनुबंध में रखा गया है। उन्होने बताया कि कितने प्रशिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिया गया इसकी मंत्रलय द्वारा सही जानकारी नहीं दी गयी सिर्फ अवगत कराया गया कि स्वंय नियोजित मजदूरी रोजगार में 5565 संख्या है। उन्होने कहा कि जब यह आंकड़े उत्तराखण्ड राज्य के है तो पूरे देश के हालात क्या होगें। उन्होने कहा कि इस योजना के तहत सरकार बेरोजगारों के साथ सिर्फ मजाक कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2