Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड़ परिवहन विभाग ने खरीदी 350 नई बसें, 6 महीनें के भीतर...

उत्तराखंड़ परिवहन विभाग ने खरीदी 350 नई बसें, 6 महीनें के भीतर दौडे़गी पहाड़ और मैदान में…..

देहरादून- उत्तराखंड में लगातार हो रहे बस हादसों से सबक लेते हुए परिवहन विभाग ने अब पुरानी बेकार 55 बसों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है इसके साथ ही विभाग डेढ़ सौ नई बसों को पहाड़ के लिए और डेढ़ सौ बसों को मैदान के लिए खरीदेगा। इस बसों के लिए परिवहन विभाग की ओर से डिमांड जारी कर दी गई हैं आने वाले 6 महीने के भीतर ही इन नई बसों के आने की उम्मीद जताई जा रही है।

आपकों बता दें कि प्रदेश में लगातार सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है। जिसका मुख्य कारण पुरानी हो चुकी बसें और ओवरलोडिंग है। इसी कों देखते हुए अब परिवहन विभाग ने पुरानी हो चुकी 55 बसों को बाहर करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही विभाग द्वारा 300 नई बसों को खरीदा जाएगा। साथ ही 50 इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदी जाएंगी। वहीं परिवहन विभाग के इस बढ़तें कदमों से आने वाले समय में पहाड़ों पर हो रही दुर्घटनाओं में भी कमी होने की उम्मीद है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments