
देहरादून-उत्तराखंड में कोरोना की मार सबसे ज्यादा देहरादून पर पड़ रही है, तो वहीं कोरोना से जंग में शासन से लेकर प्रशासन तक मुस्तैद नज़र आ रहा है,इसी कड़ी में देहरादून के डीएम डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कोरोना जांच करवाने वालों को इवरमैक्टिन की खुराक उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सभी उपजिलाधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिए।इसके अलावा उन्होंने नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को 23-25 अप्रैल तक सभी सरकारी दफ्तरों को सैनिटाइज करवाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में मानकों, मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करवाने, प्रभावी कम्यूनिटी सर्विलांस करने और लोगों को लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए। सीएमओ को होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग करने और वैक्सीनेशन और सैंपलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए।