
प्रदेश में कोरोना के प्रभाव से जहां प्रदेश में महामारी घोषित कर दी है। वहीं कॉर्बेट को भी 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया। कल ही कॉर्बेट के निदेशक ने ईटीवी को बताया था कि, कॉर्बेट को जब तक एडवाइजरी जारी नहीं होती तब तक बंद नहीं किया जाएगा। पर आज एडवाइजरी जारी होने के बाद कॉर्बेट को 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। निदेशक ने बताया कि कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंतर्गत सभी गेटों को कल से कोरोना के प्रभाव से बंद कर दिया जाएगा। कॉर्बेट के सभी गेटों को म्यूजियम सहित 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।