Homeराज्यउत्तराखण्डकोरोना इफेक्ट:-आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट होगें गढ़वाल वि.वि. के प्रथम...

कोरोना इफेक्ट:-आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट होगें गढ़वाल वि.वि. के प्रथम सेमेस्टर के छात्र…

कोरोना के खतरे को देखते हुए गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके मुताबिक पहले सेमेस्टर के छात्र छात्र प्रमोट होंगे। इंटरनल एग्जाम के आधार पर ही उनका परीक्षा परिणाम घोषित होगा। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय सक्सेना ने बताया कि विवि एकेडमिक काउंसिल की बैठक में तय किया गया कि पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं होंगी। इस परीक्षा को लेकर काफी समय से असमंजस चल रहा है। अभी सभी छात्रों के परीक्षा फॉर्म भी जमा नहीं हो पाए हैं और इंटरनल एग्जाम तक नहीं हुए हैं। इसके बाद ही विवि इनको प्रमोट कर पाएगा। इसके लिए विवि ने दो दिन ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की छूट दी है।

वहीं एसजीआरआर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीए बौड़ाई ने  कहा कि पहले सेमेस्टर में असाइनमेंट के आधार पर विवि छात्रों को प्रमोट करेगा। इसके लिए सभी के असाइनमेंट ले लिए गए हैं। कुछ कॉलेजों में असाइनमेंट जमा नहीं हो पाए हैं और छात्र लगातार इसकी डेट बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। डीएवी के छात्र नेता हनी सिसोदिया के अनुसार, असाइनमेंट ऑनलाइन जमा होने थे, जिसकी आखिरी तारीख 26 जून थी। लेकिन नेट या दूसरे कारणों से कई छात्र ऐसा नहीं कर पाए। इसके लिए विवि को अभी कुछ वक्त और दिया जाना चाहिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular