मेष:- आज आप अपने अतीत को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। सकारात्मक विचारों के साथ कार्य करें।जीवनसाथी का सहयोग।
सुझाव:- आज आप अपने मंदिर में तिल तेल युक्त दीपक जलावें लाभ होगा।
शुभ रंग:- चॉकलेटी।
वृष:- आज आपके पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।
सुझाव:- आज आप हल्दी युक्त जल से स्नान करें उत्तम होगा।
शुभ रंग:- लाल।
मिथुन:- आज आपके रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री गणेश को मोदकों का भोग लगावें मंगल होगा।
शुभ रंग:- धानी।
कर्क:- आज आपके व्यवहार से लोग प्रभावित हो सकते हैं। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक पक्ष सबल होगा।
सुझाव:- आज आप 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें लाभ होगा।
शुभ रंग – पीला।
सिंह:- आज आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ।
सुझाव:- आज आप संध्या के समय देवालय में जाकर दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – हरा।
कन्या:- आज आज आपके लक्ष्यों की प्राप्ति हो सकती है। भागदौड़ अधिक रहेगी। धनागम।
सुझाव:- आज आप गणेश जी को सिंदूर व मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी।
तुला:- आज आपको यात्रा से सुख प्राप्त होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़। स्वास्थ्य उत्तम।
सुझाव:- आज आप भगवती को सुगंधित पुष्प अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।
वृश्चिक:-आज आपके कार्यों में प्रगति होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप महालक्ष्मी की कमल पुष्प से आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग – नीला।
धनु:- आज आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है। वाद-विवाद से बचें।
सुझाव:- आज आप पीले फल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – केसरिया।
मकर:- आज आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। मन उत्साहित रहेगा।
सुझाव:- आज आप भगवान श्री नारायण जी का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग- गुलाबी।
कुम्भ:-आज आपको कोई ऐसा समाचार प्राप्त हो सकता है जिससे सुखद अनुभूति होगी। माता से धनलाभ।
सुझाव:- आज आप सिद्धिकुंजिका स्रोत द्वारा माँ का पूजन करे लाभ होगा।
शुभ रंग- सुनहला।
मीन:- आज आपको मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।
सुझाव:- आज आप श्वेत मंदार के पुष्पों से भगवान शिव पार्वती का पूजन करें मंगल होगा।
शुभ रंग – फिरोज