
सितारगंज- उत्तराखंड के सितारगंज से बिजटी मझोला को जाने वाली सड़क का कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधि विधान के साथ नारियल तोड़कर शुभारंभ किया… साथ ही शुभारंभ करने के बाद सभी लोगों को बधाई दी… सितारगंज से बिजटी मझोला को जाने वाली सड़क लगभग एक करोड़ 64 लाख की लागत से 4 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने आज विधि विधान के साथ किया…इसके दौरान कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि सितारगंज से बिजटी मझोला की ओर जाने वाला मार्ग लगभग 9 किलोमीटर सड़क है… जिसका प्रारंभ में 4 किलोमीटर सड़क का कार्य एक करोड़ 64 लाख की लागत से कराया जा रहा है… साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द 5 किलोमीटर बची हुई सड़क का भी निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा…