Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लगाया जनता दरबार, सुनी जनता की समस्या।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लगाया जनता दरबार, सुनी जनता की समस्या।

हरिद्वार – हरिद्वार प्रेम नगर आश्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सानिध्य में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में अपनी शिकायतों को लेकर आमजन भी मौजूद रहे।

जनता की समस्या को लेकर कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को भी साफ दिशा निर्देश दिए हैं की जनता की जो भी समस्या हो उनका समाधान किया जाए साथ ही अधिकारियों को यह भी कहा की यदि कोई व्यक्ति फोन पर अपनी समस्या बताता है, सभी का फोन अवश्य उठाएं और उसकी समस्या का समाधान करें।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि प्रेम नगर आश्रम में जनता दरबार लगा हुआ है और लोगों की समस्या सुनी जा रही है अभी कई शिकायत आई है और शिकायत की सुनवाई भी तत्काल की जा रही है।

सतपाल महाराज का कहना है कि जनता दरबार से जनता में एक अच्छा मैसेज आता है की जनता की आवाज सुनी जा रही है और उसका निवारण भी किया जा रहा है।

सतपाल महाराज का कहना है कि जो भी व्यक्ति चाहे वह शिकायत कर सकता है पहले पंजीकरण कराएं उसके बाद शिकायत करें। साथ ही अधिकारियों को भी यह निर्देश दिए गए हैं की जो भी व्यक्ति शिकायत करना चाहता है उसका फोन उठाएं यदि आप कहीं व्यस्त हैं तो कॉल बैक करें ताकि आमजन की समस्या का समाधान हो सके।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular