देहरादून– प्रदेश में मंत्रियों, विधायकों और अफसरों के बीच विवाद के मामले बढ़ते जा रहे है। राज्य मंत्री रेखा आर्य का बचाव करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड में मंत्रियों के द्वारा विभागीय सचिव की सीआर लिखी जाए। पूर्व की व्यवस्था को उत्तराखंड में भी लागू किया जाए। इस व्यवस्था के लागू न होने से अफसर बेलगाम हो रहे हैं।
