Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत अनोखी पहल, सोशल मिडिया के जरिये पब्लिक से...

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत अनोखी पहल, सोशल मिडिया के जरिये पब्लिक से किया सीधा संवाद

उत्तराखंड के वित्त एवं पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने रविवार को सोशल मीडिया (फेसबुक लाइव) के माध्यम से दो घंटे तक लोगों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनी। फेसबुक पर लाइव मंत्री प्रकाश पंत का जनता से सीधे संवाद शुरू हुआ, तो एक बाद एक सवालो की झड़ी लगती गई और मंत्री प्रकाश पंत उनके सवालो के जवाब देते रहे। मंत्री ने लगभग 750 से अधिक जनसमस्याओं का उत्तर दिया। अपनी पहल से संतुस्ट मंत्री प्रकाश पंत सोशल मिडिया के जरिए जनसंवाद आगे भी जारी रखना चाहते है। 
जनसंवाद में सड़क, बेरोजगारी, संचार, पेयजल, शिक्षा से जुड़े सवाल प्रमुख रहें। मंत्री ने कई समस्याओं का निस्तारण भी किया और लोगों को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। बेरोजगारी के संबंध में मंत्री ने जवाब दिया कि सरकार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया यथाशीघ्र शुरू की जायेगी। पंत ने बताया कि उनकी कोशिश होगी कि महीने में एक बार इस प्रकार का जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular