Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ में खुले में रात बिता रहे यात्री, दर्शन के लिए करना...

केदारनाथ में खुले में रात बिता रहे यात्री, दर्शन के लिए करना पड़ रहा लम्बा इंतज़ार।

 

देहरादून – उत्तराखंड की चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है। चार धाम यात्रा शुरू होते ही श्रधालुओं की भरी भीड़ चरों धमो में पहुँच रही है, जिस कारण चारों धामों में श्रध्लुओं को भगवन के दर्शन करने के लिए लम्बा इंतज़ार करना पड़ रहा है। चारधाम यात्रा में श्रदालुओ की बढ़ती संख्या से वहां के इंतजाम चरमरा गये है। बदरीनाथ धाम में किए जा रहे मास्टर प्लान के कारण भी यात्रियों को ठहरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ दूसरी ओर केदारनाथ धाम में सरकारी और नीजी मिलाकर 15 हजार से अधिक श्रद्धालु हर रोज पहुँच रहे है। केदारनाथ धाम में 7000 श्रधालुओं के रुकने की व्यवस्था की गयी है, जिस कारण श्रदालुओ को कई यात्री लॉज, दुकानों के आगे या खुले में रात बितानी पड़ रही है। अन्य राज्यों ये आये श्रधालुओं ने बताया कि केदारनाथ में होटल, लॉज भी नहीं मिल पाए और ना ही सरकारी टैंट कालोनी में भी जगह। यात्रियों को रात में गजह न मिल पाने के करण वे होटल, लॉज स्वामियों की खुशामद करते नजर आ रहे हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री में भी एक दिन में 6000 से 8000 श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुँच रहे है। गंगोत्री में अभी 5000 श्रधालुओं के ठहरने की व्यवस्था है वहीँ यमुनोत्री में अभी केवल 200 श्रधालुओं के ठहरने की व्यवस्था है। श्रधालुओं के इतनी अधिक संख्या में आने से श्रधालुओं को प्रभु के दर्शन करने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी मयूर दीक्षित का कहना है यात्रियों की क्षमता के अनुरूप ही श्रधालुओं को गौरीकुंड से आगे भेजा जा रहा है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular