देहरादून- केदारनाथ में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकाॅप्टर में पायलट समेत छह यात्री सवार थे। हादसे में हेलीकॉप्टर सवार तीर्थयात्री बाल-बाल बचे। वहीं इस घटना के बाद शासन, प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हेलीपैड पर यूटीयर हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर टेक ऑफ करते हुए क्रैश हो गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। लेकिन हेलीकॉप्टर को नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक, घटना आज सुबह 11.23 बजे की बताई जा रही है। बता दें कि 2017 में भी केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर रपट गया था। आपदा के बाद से केदारनाथ में हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की यहं 7वीं घटना है।