बड़ी खबर : भारत सरकार केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश को अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की पहचान कर बहार निकालने की एडवाइजरी जारी किया है. केंद्र सरकार दुवारा जारी एडवाइजरी में रोहिग्या मुसलमानों से देश की सुरक्षा खतरे की बात भी कही गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से म्यांमार में रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा उठाने के बाद यह एडवाइजरी सामने आई है.
भारत सरकार ने म्यांमार से आए करीब 40 हजार रोहिग्या मुसलमानो को देश में पनाह देने से साफ इंकार कर दिया है दरसल म्यांमार सरकार ने कई पीढ़ियों से रह रहे इस समुदाय के लोगो की नागरिकता छीन ली है. म्यांमार में करीब 10 लाख रोंहिग्या मुसलमान म्यांमार के रखाइन प्रान्त में सदियों से बसे है
सूत्रों के मुताबिक आतंकी संगठन रोहिग्या मुसलमानो को भारत के ख़िलाफ़ आतंकी घटनाओं में इस्तेमाल कर सकते हैं. वर्तमान समय में भारत मे अवैध तरीके से 40 हज़ार रोहिंग्या अलग अलग राज्यों में रह रहे हैं. बताया जा रहा है कि रोहिंग्या मुसलमान ज्यादातर जम्मू कश्मीर, हैदराबाद, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर और राजस्थान में रह रहे हैं. भारत में सबसे ज्यादा रोंहिग्या मुस्लिम जम्मू में बसे हैं, यहां करीब 10,000 रोंहिग्या मुस्लिम रहते हैं.


